फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चाबंदी: किसानों के समर्थन में विपक्ष का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- काले कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार

Fri, 06 Aug 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पूरा विपक्ष एकजुट दिख रहा है। इसी कड़ी में विपक्षी नेताओं का एक दल जंतर मंतर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। इसमें कांग्रस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में राहुल गांधी हुए शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज करीब 14 विपक्षी दलों के नेता जंतर मंतर पहुंचे। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। जंतर मंतर पर विपक्षी सांसद किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद सेव फार्मस, सेव इंडिया के नारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी समेत जंतर मंतर पर विपक्षी दलों के नेता किसानों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को समर्थन देने आज यहां आए हैं। सरकार को काले कृषि कानून रद्द करने होंगे, जिसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा। राहुल गांधी ने जासूसी कांड को लेकर पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के फोन में मोदी घूस गए हैं। 

विज्ञापन



 
विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी, टीएमसी और बीएसपी इसमें शामिल नहीं है।


राकेश टिकैत बोले- मंच पर किसी को जगह नहीं
 इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राउत, मनोज झा, डीएमके नेता समेत अन्य नेता शामिल हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने विपक्ष के इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि, राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने अपने मंच पर किसी नेता को जगह नहीं दी है। सभी नेता दर्शक दीर्घा में बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें