फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Law Commission: देश में एक साथ त्रिस्तरीय चुनाव कराने की तैयारी; विभिन्न फॉर्मूलों पर काम कर रहा विधि आयोग

Sat, 06 Jan 2024 05:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के अनुसार, कानून पैनल एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विचार कर सकता है। साल 2018 में पिछली विधि आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को एक साथ कराने के विचार का समर्थन किया था।
विज्ञापन
One Nation One Election - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर विचार कर रहा विधि आयोग एक ही साल में दो चरणों में त्रिस्तरीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अंजाम देने की संभावना पर गौर कर सकता है। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे और दूसरे चरण में स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कानून पैनल एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विचार कर सकता है। साल 2018 में पिछली विधि आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को एक साथ कराने के विचार का समर्थन किया था। पिछली विधि आयोग ने कहा कि यह देश में लगातार चुनाव होने वाले चुनावों से बचाएगा। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर चर्चा की मांग की थी।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रितु राज अवस्थी के नेतृत्व वाली वर्तमान विधि आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने की रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति कोयह जिम्मेदारी सौंपा गया है कि लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कैसे आयोजित कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें