फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panoor Blast: पनूर बम विस्फोट के मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक कुल पांच आरोपी सलाखों के पीछे

Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनूर

सार

Panoor Blast: केरल के पनूर में बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विस्फोट। (प्रतिकात्मक तस्वीर)) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पनूर में बम विस्फोट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।  इस मामले में रविवार को एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


डीवाईएफआई नेता अमल बाबू गिरफ्तार
अब इस मामले में पुलिस ने एक स्थानीय डीवाईएफआई नेता अमल बाबू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों मिथुन और शिबिन को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों पूछताछ जारी है। इसी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट में घायल हुए लोगों के पास से मोबाइल फोन मिले थे। फोन की जांच के दौरान घटना में अमल बाबू की कथित संलिप्तता के बारे में पता चला। 

विभिन्न हिस्सों में पुलिस की छापेमारी
पुलिस का कहना है कि बाबू के खिलाफ इलाके में एक मंदिर उत्सव के दौरान हिंसा के संबंध में भी मामला दर्ज है। पनूर में शुक्रवार को हुए विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्तों की मदद से कन्नूर जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट तब हुआ, जब एक देशी बम को बनाया जा रहा था। विस्फोट वाली जगह के पास से ऐसे कई विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पनूर बम धमाके में अब तक
शुक्रवार को उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के पनूर में बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में काइवेलिक्कल के निवासी शेरिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायलों में विनेश नाम के व्यक्ति की एक हथेली कट गई। मामले में कांग्रेस और भाजपा ने माकपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के कार्यकर्ता देसी बम बना रहे थे और इस दौरान यह धमाका हुआ। कांग्रेस ने इस घटना को केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों की विफलता करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें