पहले सत्र की विजेता टीम को 20 लाख रुपये जबकि उप विजेता टीम को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। टीमों के लिए नीलामी 27 अप्रैल को होगी जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 मई को होनी है।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पहली बार होने जा रही महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में आइकॉन क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा की जिसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग का आयोजन बीसीसीआई के तत्वावधान में किया जाएगा।
विज्ञापन
एमसीए ने कहा, ‘एमसीए महिलाओं के लिए राज्य लीग शुरू करने वाला बीसीसीआई का पहला संघ होगा।’ टूर्नामेंट का आयोजन यहां गाहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में 24 जून से किया जाएगा। टूर्नामेंटों की आइकॉन क्रिकेटरों में स्मृति के अलावा देविका वैद्य, अनुजा पाटिल, किरण नवगिरे और श्रद्धा पोखरकर को जगह मिली है।
पहले सत्र की विजेता टीम को 20 लाख रुपये जबकि उप विजेता टीम को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। टीमों के लिए नीलामी 27 अप्रैल को होगी जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 मई को होनी है।