समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद बागी हुए विधायक विजय मिश्र ‘राष्ट्रीय निषाद पार्टी’ के टिकट पर ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को गोपीगंज में की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें पीस पार्टी, अपना दल (कृष्णा), जन अधिकार मंच, महान दल समेत कई अन्य दलों का समर्थन भी मिलेगा।