फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर : बिल्ली की वजह से कीटनाशक गटक गया डेढ़ साल का मासूम, अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Wed, 08 Dec 2021 12:46 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नागपुर

सार

कपिल नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता किसान हैं, उसने अपने खेतों में छिड़काव के लिए कीटनाशक के 6 डब्बे खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
कपिल नगर में डे़ढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कपिल नगर में मंगलवार को डे़ढ़ साल के बच्चे ने अपने घर में फर्श पर पड़ा कीटनाशक गटक लिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कीटनाशक एक डिब्बे से घर के फर्श पर गिर गया था। इसे खाने से बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कपिल नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता किसान हैं। वह अपने खेतों में छिड़काव के लिए कीटनाशक के छह डब्बे खरीदकर लाए थे। इनमें से एक डिब्बे को एक बिल्ली ने नीचे फर्श पर गिरा दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान के बेटे रियांश ने गलती से फर्श पर पड़े उस कीटनाशक को गटक लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। परंतु दोपहर में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें