फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के लोगों को ओणम का तोहफा, 60 लाख लोगों को मिलेगी दो महीने की पेंशन

Fri, 06 Sep 2024 11:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

ओणम के लिए करीब 62 लाख लोगों को 3,200 रुपये मिलेंगे। यह राशि वर्तमान में दी जा रही एक महीने की पेंशन के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) वामपंथी सरकार ने शुक्रवार को ओणम की सौगात दी है। राज्य सरकार ने 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को दो महीने की पेंशन वितरित करने की घोषणा की है। राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने  कहा कि इसके लिए 1,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओणम के लिए करीब 62 लाख लोगों को 3,200 रुपये मिलेंगे। यह राशि वर्तमान में दी जा रही एक महीने की पेंशन के अतिरिक्त होगी। इस निर्णय को वामपंथी सरकार के लोकसभा चुनावों के दौरान खोए अपने जनाधार को पुनः प्राप्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

इससे पहले, माकपा और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनावों में अपनी हार के लिए बकाया भुगतान में देरी को जिम्मेदार ठहराया था और इसमें सुधार की सिफारिश की थी। चुनावों में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 18 सीटें मिलीं। इसके अलावा भाजपा ने राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार खाता खोला।
विज्ञापन


दो अतिरिक्त माह की पेंशन में से एक बकाया भुगतान
बालगोपाल ने कहा, 26.62 लाख लोगों को पेंशन राशि अगले सप्ताह तक सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी, जबकि अन्य लोगों को सहकारी बैंकों के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत दो अतिरिक्त माह की पेंशन में से एक बकाया भुगतान है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पहले विधानसभा को आश्वासन दिया था कि वित्तीय बाधाओं के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लंबित भुगतान इस वर्ष और अगले वर्ष किया जाएगा।

केरल में सबसे व्यापक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू : बालगोपाल
बालगोपाल ने दावा किया कि केरल ने भारत में सबसे व्यापक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू की है। इसके लिए आवश्यक धनराशि का 98 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से केवल दो प्रतिशत का योगदान दिया जाता है। 62 लाख कल्याण पेंशन लाभार्थियों में से 6.8 लाख लोगों को केंद्र सरकार से लगभग 300 रुपये की मामूली सहायता मिलती है। मंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, केरल में पेंशनभोगियों को प्रति माह 1,600 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें