फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पूर्व सीपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस निकाले जाने की खबरों पर एसीबी का बयान, कहा- कोई एलओसी जारी नहीं की गई

Tue, 27 Jul 2021 12:56 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दो लुकआउट सर्कुलर निकाले जाने की खबरों पर राज्य एसीबी ने एक बयान जारी किया है।
विज्ञापन
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दो लुकआउट सर्कुलर निकाले जाने की खबरों पर राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बयान जारी किया है। एसीबी ने साफ किया है कि सिंह के खिलाफ कोई एलओसी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


एसीबी  का बयान
एसीबी ने कहा, 'कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसीबी ने मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह खबर झूठी है।' 

बता दें, परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामलों में जांच चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने डेवलवपर श्याम सुंदर अग्रवाल से 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की है। इसी मामले को लेकर परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई है। 

पुलिस निरीक्षक का आरोप
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार डांगे एक पब विवाद में शामिल कुछ लोगों का पक्ष लेने में नाकमयाब साबित हुए थे, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। डांगे ने परमबीर सिंह पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने बाद में निलंबन रद्द करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें