फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPC Row: 'आज जो हुआ, उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते...', कल्याण बनर्जी के व्यवहार पर बोले जगदंबिका पाल

Tue, 22 Oct 2024 06:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

JPC Row: आज वक्फ विधेयक पर गठित संसदीय समिति की बैठक के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का जो व्यवहार रहा उस पर समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि- आज जो हुआ, हम ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी के चोटिल होने पर बोले जगदंबिका पाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की बैठक के दौरान हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में उन्होंने पानी की एक कांच की बोतल तोड़कर समिति के अध्यक्ष की ओर फेंकी।
विज्ञापन


'हम ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं कर सकते'
इसे लेकर वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, मेरे 40 साल के संसदीय जीवन में, जिसके दौरान मैं कई समितियों का अध्यक्ष रहा हूं, हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आज जो हुआ, हम ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं कर सकते। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक में उस समय विवाद हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने भाजपा के जगदंबिका पाल की ओर कांच की पानी की बोतल फेंकी। इस दौरान भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 
 

कल्याण बनर्जी को एक दिन के लिए किया गया निलंबित
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसदीय समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव पर 10-8 से वोट दिया, जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को एक दिन के लिए निलंबित करने की मांग की गई थी, क्योंकि सूत्रों के मुताबित उन्होंने पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के लिए अच्छे शब्दों का चयन नहीं किया था और एक कांच की बोतल तोड़कर उनकी ओर फेंकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा के जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी। तभी विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि विधेयक में उनका क्या हित है। इसके बाद बहस ही बढ़ गई और गुस्से में लाल कल्याण बनर्जी ने कांच का बोतल तोड़ा और इस दौरान उन्हें चोट लग गई। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें