फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: बाल-बाल बचे लोग, कपड़े की दुकान में घुसी अनियंत्रित बाइक, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Thu, 11 Nov 2021 09:35 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

ब्रेक फेल होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर कपड़े की दुकान में घुस गई। गनीमत यह रही कि समय रहते चारों लोग दुकान से बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में घुसी अनियंत्रित बाइक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में एक कपड़े की दुकान में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दुकान में बैठे लोग बाल बाल बच गए। बतााया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर कपड़े की दुकान में घुस गई। गनीमत यह रही कि समय रहते चारों लोग दुकान से बाहर निकलने में सफल रहे। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को हुई घटना का फुटेज वायरल
दरअसल, यह घटना खम्मम जिले में रावी चेट्टू बाजार में सोमवार रात 8.30 बजे घटी। मगर इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के माध्यम से पता चलता है कि दुकान में चार लोग एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच एक बाइक (बजाज पल्सर) अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।



पुलिस के कब्जे में बाइक
बाइक सवार दोनों हाथ फैलाकर लोगों को दुकान के हटने के लिए कहते दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार स्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में बाइक जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें