राजस्थान में आज चार मामले आज जयपुर में कोरोना के वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले जवाहर नगर, प्रताप नगर में 65 साल के बुजुर्ग, केन्या से आई एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सा मंत्री का कहना है राजस्थान सतर्क है। संक्रिमतों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है।
आंध्र प्रदेश महिला ओमिक्रॉन संक्रमित
आंध्र प्रदेश में एक 39 वर्षीय महिला जो केन्या से चेन्नई आई थी और फिर तिरुपति की यात्रा की वह 12 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया और वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। वहीं, तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।
विशेषज्ञों ने कहा, फरवरी में होगा पीक
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।
पिछले 24 घंटे में 6,317 नए कोविड-19 मामले
देश में पिछले 24 घंटे में 6,317 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ देश में कुल मामले 3,47,58,481 पर पहुंच गए। वर्तमान में 78,190 सक्रिय केस हैं, जो 573 दिनों में सबसे कम है। देश में पिछले 24 घंटों में 318 लोगों की मौत हुई है जिससे कुल मृत्यु संख्या 4,78,325 हो गई है। आज मरने वालों की संख्या कल की 132 मौतों की तुलना में काफी अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.24 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है।