फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: तो इसलिए खेतों में रात-रात भर जाग रहे हैं अयोध्या के किसान, विकास के सवाल पर ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 22 Dec 2021 05:26 PM IST
गौरव पाण्डेय अयोध्या से आशीष तिवारी

सार

अमर उजाला की टीम को बताया अपना दर्द। कुछ कह रहे राम मंदिर विकास का बड़ा मॉडल
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का इंतजार न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में राम भक्त कर रहे हैं। अयोध्या में न सिर्फ तेजी से राम मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है बल्कि शहर में अन्य दूसरे विकास कार्य भी चालू हैं। अयोध्या के लोगों का अयोध्या को लेकर क्या मानना है इस पर अमर उजाला डॉट कॉम ने लोगों से बातचीत की तो कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई। 

विज्ञापन

किसानों की फसल बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करे सरकार
अयोध्या के बाहरी इलाके में मिले भानपुर गांव के जगदीश उत्तर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वह कहते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर की वजह से नाम बहुत हो रहा होगा, लेकिन यहां के लोगों के लिए कई और तरीके की समस्याएं भी हैं। वह कहते हैं कि आज भी रात रात भर खेतों में जाग कर सिर्फ जानवरों को अपने खेतों में घुसने से बचाते हैं। 



जगदीश कहते हैं कि सरकार को चाहिए कि कुछ ऐसे पुख्ता इंतजाम करे कि किसानों की फसल बर्बाद होने से बचाई जा सके। रातों को पूरा-पूरा परिवार खेतों की पहरेदारी सिर्फ इसीलिए करता है कि कहीं छुट्टा जानवर खेत में न घुस जाएं। क्योंकि खेत में पककर तैयार हुई फसल जानवर रौंद देते हैं या खा जाते हैं। गौशाला तो बनी हुई है लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

बेरोजगारों की यूपी सरकार से कोई उम्मीद पूरी नहीं हो पाई है
मथुरा से अयोध्या में नौकरी की तलाश में आए आईटीआई से डिप्लोमा कर रहे हेमंत कहते हैं कि सरकार को रोजगार की ओर ध्यान देना चाहिए। वह कहते हैं कि अगर उनको सरकारी नौकरी अयोध्या से 400 किलोमीटर पीछे उनके ही शहर मथुरा में मिल जाती तो वह यहां प्राइवेट नौकरी करने क्यों आते। उनका कहना है कि अभी भी बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है। 

हेमंत कहते हैं कि पेट्रोल पर कुछ पैसे कम कर दिए जाते हैं तो दूसरी और चीजों की कीमत को भी तो आप देखिए कहां जा रही हैं। सरकार से फिलहाल बेरोजगारों की कोई उम्मीद पूरी नहीं हुई है। इस सवाल पर कि यहां नौकरी मिल गई, हेमंत ने पलट कर जवाब दिया यह तो मुझे मेरी पढ़ाई की वजह से प्राइवेट नौकरी मिली है। सरकारी नौकरी का प्रबंध तो सरकार को ही करना चाहिए। 
विज्ञापन

'कोई कुछ भी कहे, राम मंदिर देश-प्रदेश का नाम बढ़ा रहा है'
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी मिलना फिलहाल बहुत टेढ़ी खीर है। इसमें न पारदर्शिता है और न ही यह भरोसा कि परीक्षाओं के कितने चरण के बाद नौकरी मिलेगी। वहीं, अयोध्या के रहने वाले सोनू कहते हैं कि कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन असलियत यही है कि यहां बनने वाले राम मंदिर से न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का मान बढ़ रहा है। 

सोनू के मुताबिक अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की वजह से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर पर्यटन बढ़ेगा बल्कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा और हर तरह के रोजगार के असवर भी भी उपलब्ध होंगे। वहीं, शहर में विकास के सवाल पर सोनू ने कहा कि विकास तो अभी यहां बहुत खास नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद करते हैं कि वक्त के साथ अयोध्या में विकास भी बहुत तेजी से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें