फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कार्गो चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 10:16 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

एसटीएफ ने कहा कि इस सिलसिले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। चौद्वार थाने में मामला दर्ज करआगे की जांच की जा रही है । बता दें इस साल एसटीएफ ने अभी तक 32 लोगों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कटक जिले में कार्गो चोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने रविवार को चौद्वार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अजय प्रधान उर्फ भुआं के स्टॉकयार्ड में छापा मारा गया था। इस दौरान चोरी के 37 टन हार्ड कोक, तीन टन चार्ज क्रोम, दो ट्रक, दो बाइक और एक जेसीबी जब्त किया गया था।

विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, "विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कटक जिले के गोपालपुर में अवैध कार्गो चोरी रैकेट के खिलाफ एक कार्गो चोरी भुआन उर्फ अजय प्रधान के गोदाम में छापेमारी की थी।" एसटीएफ ने कहा कि इस सिलसिले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। चौद्वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है 

अभी तक 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें कि इस साल एसटीएफ ने अब तक विभिन्न जिलों में कार्गो चोरी के ऐसे संगठित रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और भारी मात्रा में हार्ड कोक (299 टन), चार्ज क्रोम (219 मीट्रिक टन), कोयला (150 टन) जब्त किया है।  इस सिलसिले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के मुताबिक, आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें