फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को बढ़ावा: ओडिशा में निजी इस्तेमाल को प्रोत्साहन, हरित-संचालित मशीनों को लोकप्रिय बनाने पर जोर

Mon, 23 Aug 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भुवनेश्वर।

सार

बैठक में, मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रचार गतिविधियों के लिए एक योजना तैयार करने और सौर-आधारित कृषि उपकरण, वॉटर हीटर, लाइट और हरित-संचालित मशीनों के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने को कहा है
विज्ञापन
solar energy - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ावा देने जा रही है। सरकार ने ओडिशा हरित ऊर्जा विकास एजेंसी को लागत प्रभावी प्रोत्साहन योजनाओं को अमल में लाने को कहा है। मुख्य सचिव एससी महापात्र ने ओडिशा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी को सौर हरित ऊर्जा के निजी उपयोग को प्रोत्साहित करने के विकल्प तलाशने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एक आभासी समीक्षा बैठक में, मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रचार गतिविधियों के लिए एक योजना तैयार करने और सौर-आधारित कृषि उपकरण, वॉटर हीटर, लाइट और हरित-संचालित मशीनों के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने को कहा है।

बैठक में कोल्ड स्टोरेज, पेयजल, बाजरा प्रसंस्करण, सिलाई और रस्सी बनाने के क्षेत्र में नई सौर प्रौद्योगिकियों पर भी चर्चा की गई। ओआरईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनंजय स्वैन ने कहा कि एजेंसी के पास जुलाई तक 4 लाख अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठान हैं और यह प्रति वर्ष 30 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने में सक्षम है।
विज्ञापन


ओआरईडीए कने 12.3 मेगावाट और 2.44 लाख बायोगैस संयंत्रों की कुल क्षमता के साथ 1,163 रूफटॉप सौर परियोजनाओं को क्रियान्वित किया। उन्होंने कहा कि इसने 13,219 सौर ऊर्जा से चलने वाली पेयजल परियोजनाएं भी विकसित की हैं और 1,687 सिंचाई पंप और 82,033 हरी लालटेन वितरित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें