फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पत्नी की मौत से बेहद आहत था बुजुर्ग, जलती चिता में कूद कर दे दी अपनी भी जान

Wed, 25 Aug 2021 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ओडिशा के कालाहांडी जिले में अपनी पत्नी की मौत के आहत एक बुजुर्ग ने पत्नी की जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को गोलमुंडा ब्लॉक के सियालजोड़ी गांव की है। 

विज्ञापन


निलामणि सबर (65) की पत्नी रायबाड़ी (60) की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार के वक्त जब निलामणि के चार बेटे व संबंधी परंपरानुसार पास में स्नान करने गए थे तभी उसने जलती चिता में छलांग लगा दी। ग्राम पंचायत के पूर्व समिति सदस्य निलामणि की वहीं मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें