गुवाहाटी हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे।
- फोटो : ANI
असम में चायगांव स्टेशन के पास गुवाहाटी हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चार डिब्बे दोपहर करीब डेढ़ बजे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन यातायात बहाल करने का काम चल रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार है।