पुलिस शिकायत के अनुसार, दो लड़कों द्वारा एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी। लड़कों के पिता को भी बैठक में बुलाया गया था और उन सभी को "सजा" के रूप में उठक-बैठक लगाने के लिए कहा गया था।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 14 साल के एक लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की और वह अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। नाबालिग लड़के ने यह कदम उस समय उठाया जब उसे भुवनेश्वर की एक गैर-कानूनी अदालत ने कथित तौर पर उसे अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को खंडागिरी थाना क्षेत्र के बारामुंडा में हुई।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत के अनुसार, दो लड़कों द्वारा एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी। लड़कों के पिता को भी बैठक में बुलाया गया था और उन सभी को "सजा" के रूप में उठक-बैठक लगाने के लिए कहा गया था। घटना के एक कथित वीडियो में ग्रामीणों को यह धमकी देते हुए सुना जा सकता है कि वे दोनों लड़कों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे।
घटना के तुरंत बाद दो लड़कों में से एक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि उसे गंभीर हालत में राजधानी अस्पताल ले जाया गया। लड़के के परिवार ने दावा किया कि यह झूठा आरोप है कि उन्होंने लड़की पर अश्लील टिप्पणी की थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।