फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: BJP नेता पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, कहा- मैं पुलिस के अत्याचार का शिकार

Sat, 18 Feb 2023 03:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।

सार

ओडिशा भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने महिला पुलिसकर्मी के प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई में उसे धक्का दिया था, क्योंकि वह चप्पल पहने हुए थे और बूट पहनी हुई महिला पुलिसकर्मी उनके पैर पर चढ़ गई थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं पुलिस के अत्याचार का शिकार हूं। मैं महात्मा गांधी नहीं हूं कि एक गाल पर थप्पड़ खाकर दूसरा गाल आगे कर दूंगा।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतिपक्ष पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को कथित तौर पर धक्का का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर अब प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा से महिला पुलिसकर्मी से माफी मांगने की मांग की। लेकिन जयनारायण मिश्रा ने बीजद की मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह महात्मा गांधी नहीं हैं कि एक गाल पर थप्पड़ मारने के बाद दूसरा गाल पेश कर दें। शुक्रवार को मिश्रा का जन्मदिन था, वह 60 साल के हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उन्होंने महिला पुलिसकर्मी के प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई में उसे धक्का दिया था, क्योंकि वह चप्पल पहने हुए थे और बूट पहनी हुई महिला पुलिसकर्मी उनके पैर पर चढ़ गई थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं पुलिस के अत्याचार का शिकार हूं। मैं महात्मा गांधी नहीं हूं कि एक गाल पर थप्पड़ खाकर दूसरा गाल आगे कर दूंगा।

भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि बुधवार को संबलपुर जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने के आरोप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पर आईपीसी की धारा 354 (एक महिला की मर्यादा भंग करना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मिश्रा ने कहा कि जब धनुपाली पुलिस स्टेशन की आईआईसी (इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी) अनीता प्रधान ने मेरे पैरों को कुचला, तो इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। कैमरापर्सन उस घटना के बाद आए और उसकी गलती का एहसास करने के बजाय मेरे द्वारा धक्का देने वाली घटना को शूट कर लिया। इसके बाद बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

विपक्ष के नेता पद से उन्हें हटाने और माफी मांगने की सत्तारूढ़ बीजद की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि मैं माफी तभी मांगूंगा जब मुख्यमंत्री यह कहते हुए बयान जारी करेंगे कि पुलिस को खुली छूट दी गई है और जो लोग अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकते राज्य छोड़कर जा सकते हैं। बीजद के वरिष्ठ नेता और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त अरूप पटनायक ने दावा किया कि अगर वह प्रभारी होते, तो मिश्रा सलाखों के पीछे होते और कठोर कार्रवाई का सामना करते। इसपर भाजपा नेता ने कहा कि मैं किसी भी जगह जाने के लिए तैयार हूं जहां वह मुझ पर हमला कर सकें।

भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
बीजद सांसद मुन्ना खान ने कहा कि मिश्रा अपने गुस्सैल मिजाज के लिए जाने जाते हैं। वह विधानसभा में भी ठीक से व्यवहार नहीं करते। हम महिला पुलिसकर्मी के साथ उनके दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। इस बीच, विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात की और विपक्ष के नेता को कथित रूप से धमकी देने के लिए अरूप पटनायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। भगवा खेमे के विधायकों ने इस संबंध में पटनायक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

वहीं, इस मामले को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय के एक समूह ने यहां मिश्रा के आवास के सामने प्रदर्शन भी किया। हालांकि, मिश्रा की बेटी शुभश्री ने उन्हें मिठाई और पीने के लिए पानी की पेशकश की। शुभश्री ने कहा कि वे लोग मेरे पिता के खिलाफ प्रदर्शन करके थके हुए लग रहे थे। वे अपने आप नहीं आए बल्कि लाए गए थे। हमारे घर से जाते समय उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई भाजपा नेता मिश्रा के आधिकारिक आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें