सीआईआई द्वारा आयोजित बी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि इंफाल से म्यांमार में मांडले और थाईलैंड में बैंकॉक से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमार में एशियाई राजमार्ग परियोजना के पूरा हो जाने के बाद कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग से इंफाल से बैंकाक जा सकता है। इंफाल से बैंकाक पहुंचने में 16 से 18 घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन
सीआईआई द्वारा आयोजित बी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि इंफाल से म्यांमार में मांडले और थाईलैंड में बैंकॉक से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा, म्यांमार में एशियाई राजमार्ग का कार्य पूरा हो जाने के बाद इंफाल से बैंकॉक तक सड़क यात्रा 16-18 घंटों के भीतर संभव हो जाएगी।
23 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा
तीन दिवसीय सम्मेलन में 23 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसे भारत की जी20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया है। बी-20 सम्मेलन में प्रतिभागी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), चिकित्सा पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल और हथकरघा में बहुपक्षीय व्यापार साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की जा रही हैं।
विज्ञापन
लोगों ने खुद के लिए बनाई ब्रांड वैल्यू
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी ताकत इसके अंग्रेजी बोलने वाले युवा हैं जिन्होंने आतिथ्य और स्वास्थ्य सेवा सहित सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, राज्य में योग्य स्वास्थ्य पेशेवरों का एक मजबूत आधार है और देश भर में नर्सों की अत्यधिक मांग है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन ने कहा कि मणिपुर के लोगों ने व्यवस्थित रूप से विकास किया है, एक छाप छोड़ी है और आतिथ्य और देखभाल देने वाले क्षेत्र में अपने लिए एक ब्रांड वैल्यू बनाई है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की आबादी बिना किसी परेशानी के धाराप्रवाह अंग्रेजी में संवाद करने में अनुभवी है। सम्मेलन में जी-20 देशों के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और कुछ अफ्रीकी देशों को भी आमंत्रित किया गया था, जो रविवार को समाप्त होगा।