फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी एफएम चैनलों पर नये-पुराने गानों के साथ सुनिए समाचार

Wed, 09 Jan 2019 02:39 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fm radio
विज्ञापन

जल्द ही आप निजी एफएम चैनलों पर नये-पुराने गानों के साथ खबरें भी सुन सकेंगे। अब निजी चैनलों को भी अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में आकाशवाणी और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (एआईआर) के समाचारों के प्रसारण की अनुमति दी जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यह सुविधा शुरू की।

विज्ञापन


निजी एफएम चैनल बिना कांट-छांट के आकाशवाणी के समाचारों का प्रसारण कर पाएंगे और इस साल 31 मई तक परीक्षण के आधार पर यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षण काल में नियम और शर्तों के अनुसार, निजी एफएम प्रसारकों से अशांत या सीमा और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रसारण से बचने को कहा गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस कदम से नागरिकों का सशक्तिकरण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह नागरिक के रूप में मेरा सशक्तिकरण करता है। एक लोकतंत्र में किसी को और क्या चाहिए? हम अपने नागरिकों को जागरूक बनाने और उनका सशक्तिकरण करने में सक्षम होना चाहिए। इसे बहुत पहले मंजूरी मिल गई थी और मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को इसे आगे बढाने के लिए बधाई देना चाहता हूं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘ऑल इंडिया रेडियो’ और प्रसार भारती कीमतों पर चर्चा के चरण में हैं। ‘एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया’ की प्रमुख अनुराधा प्रसाद ने लंबी अवधि से अटकी निजी रेडियो प्रसारकों की उनके प्लेटफार्म पर समाचार प्रसारित करने की मांग को स्वीकार करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें