फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती देने वाला कार चोर गिरफ्तार : कई राज्यों से चुराई महंगी कारें, चुटकियों में चटकाता है ताले

Thu, 17 Mar 2022 11:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु

सार

फाइनेंस में एमबीए कर चुका शेखावत मूल रूप से जयपुर का रहने वाला है। वह डुप्लीकेट चाबियों से कीमती कारें व एसयूवी चुराने में माहिर है। आरोपी ने बीते चार सालों में बंगलुरु से 14 महंगी कारें चुराई हैं।
विज्ञापन
notorious car thief Satyendar Singh Shekawat arrested - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के चुनौती बना अंतरराज्यीय कार चोर सत्येंद्र सिंह शेखावत आखिरकार धरा गया है। जब तेलंगाना पुलिस ने अगस्त 2021 में उसकी पत्नी को चोरी की कार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था तो  उसने पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी। अकेले बंगलुरु से ही उसने 14 महंगी कारें चुराई थी। उसके पास से फॉर्च्यूनर व ऑडी जैसी महंगी कारें बरामद की गई हैं। उसने कई राज्यों में महंगी कारें चुराकर बेच दीं।

विज्ञापन


फाइनेंस में एमबीए कर चुका शेखावत मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। वह डुप्लीकेट चाबियों से कीमती कारें व एसयूवी चुराने में माहिर है। आरोपी ने बीते चार सालों में बंगलुरु से 14 महंगी कारें चुराई हैं।

2003 में इन राज्यों से चुराई 40 कारें

कार चोर शेखावत ने 2003 में कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, हैदराबाद, गुजरात, तमिलनाडु, दमन, दीव व तेलंगाना से 40 से ज्यादा कारें चुराकर पुलिस रिकॉर्ड में अपनी बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई थी। वह उक्त राज्यों में से अधिकांश की जेलों में रह चुका है। वह इतना आदतन अपराधी बन गया है कि जमानत पर छूटते ही फिर कार चोरी के धंधे में कूद जाता है। 

विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस को छोड़ना पड़ा था पत्नी को
तेलंगाना पुलिस ने उसकी पत्नी को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया था। जब उसे राजस्थान की एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया तो शेखावत ने तेलंगाना पुलिस की ही मुश्किल खड़ी कर दी थी। पुलिस को कोर्ट के आदेश पर उसकी पत्नी को छोड़ना पड़ा था। शेखावत ने तेलंगाना पुलिस पर  बगैर सबूत व फर्जी आधार कार्ड के आधार पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए प्राइवेट कंप्लेंट रिपोर्ट (PCR) दायर की थी। 

कानूनी दांवपेच के बाद पुलिस को दी चुनौती
कानूनी दांवपेच चलकर पत्नी को छुड़ा लेने वाले शेखावत ने तब तेलंगाना पुलिस को चुनौती दी थी कि 'मुझे पकड़ कर दिखाओ'। इसके लिए उसने पुलिस को व्हाटसएप पर संदेश भेजा था। 

जोधपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा
हालांकि वर्षों से छका रहा शेखावत जोधपुर में अब बंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बंगलुरु की अमृताहल्ली पुलिस अक्तूबर 2021 में एक ऑडी चोरी के मामले की जांच कर रही है। उसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शेखावत को इस चोरी में लिप्त पाया है। बंगलुरु पुलिस ने उसे पहली बार गिरफ्तार किया है, जबकि वह शहर से अब तक 14 कारें चुरा चुका है। उसने कबूल किया है कि उसने एचएसआर लेआउट पुलिस थाना क्षेत्र से जनवरी 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर भी चुराई थी। 

आयातित उपकरणों से बनाता डुप्लीकेट चाबी
शेखावत ने पूछताछ में बताया कि उसने महंगी कारों की इलेक्ट्रॉनिक चाबियों की डुप्लीकेट चाबी बनाने के लिए दो उपकरण आयात किए थे। इनसे वह नवीनतम  व महंगी कारों व एसयूवी की हूबहू नकली चाबियां बना लेता था। वह डिजिटल व मैन्यूअल दोनों तरह की चाबी बनाने का महारथी बन गया था। विदेशों से ये उपकरण बुलवाने के लिए उसने 10 लाख रुपये खर्च किए थे। वह ज्यादातर महंगी कारें ही चुराता था। इन्हें चुराने के बाद वह उनकी नंबर प्लेट बदल देता और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देता था। वह गोवा व महाराष्ट्र के समुद्र तटों पर रंगरलियां मनाने का शौकीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें