फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: दुर्घटना के बाद फंसे 1006 यात्री गंतव्य तक पहुंचे, NRF ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

Fri, 13 Oct 2023 09:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

सीआरपीओ ने बताया कि राहत ट्रेन गुरुवार की सुबह पांच बजे चली और रात को 11 बजे कामाख्या पहुंचने वाली थी। इस ट्रेन में 1006 यात्रियों ने यात्रा किया और अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचे। 
विज्ञापन
राहत ट्रेन से अपने गंतव्य पहुंचे यात्री - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद उसमें फंसे करीब 1006 यात्रियों को राहत ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। बुधवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार से असम के कामख्या तक 33 घंटे की सफर तय करने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में करीब 1500 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


राहत ट्रेन से अपने गंतव्य पहुंचे यात्री
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि इस घटना के बाद करीब 1,006 यात्री  बिहार, बंगाल और असम में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दानापुर में राहत ट्रेन में सवार हुए। शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे विशेष राहत ट्रेन कामाख्य पहुंची, जहां 311 यात्री उतरे। वहीं अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच चुके हैं।  

उन्होंने आगे बताया, 'कुल यात्रियों में से, लगभग 1,200 के पास एनएफआर के अधिकार क्षेत्र में 12 स्टेशनों पर, कटिहार से आगे तक उतरने के लिए टिकट था। करीब 540 टिकटधारी यात्री असम के पांच स्टेशनों पर उतरे, जिनमें से 389 यात्री कामाख्य उतरे।'
विज्ञापन




यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय रेलवे के अनुसार बुधवार की रात करीब 9:53 में रघुनाथपुर स्टेशन के पास ट्रेन के 23 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, तो वहीं कई घायल हुए। सीआरपीओ ने बताया कि राहत ट्रेन गुरुवार की सुबह पांच बजे चली और रात को 11 बजे कामाख्या पहुंचने वाली थी। इस ट्रेन में 1006 यात्रियों ने यात्रा किया और अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचे। 

यात्रा के दौरान यात्रियों को खाना-पानी, चिकित्सकीय जांच उपलब्ध कराया गया। एनआरएफ ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। गुवाहटी ने भी यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर
गुवाहटी: 03612731621/22/23
कामाख्या: 03612674857
कटिहार: 9608815880
नई जलपाईगुड़ी: 8170034242
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें