फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्रालय ने कहा: दिल्ली में आपूर्ति में कोई बाधा नहीं, गुरुवार को मांग घटकर 4160 मेगावाट हुई

Fri, 15 Oct 2021 09:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को जितनी मांग थी उतनी आपूर्ति सफलतापूर्वक की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में गुरुवार को कोई पावर आउटेज नहीं थी और इस दिन बिजली की उच्चतम मांग घटकर 4160 मेगावाट थी। इससे पहले बुधवार को मांग 4382 मेगावाट थी। मंत्रालय के अनुसार 14 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम बिजली की मांग 4160 मेगावाट थी, जिसे हमने सफलतापूर्वक पूरा किया। 

विज्ञापन


दिल्ली में बिजली आपूर्ति को लेकर जारी एक फैक्ट शीट में कहा गया है कि दिल्ली डिस्कॉम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शहर में गुरुवार को बिजली की कोई कमी नहीं थी और मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति की गई। इस फैक्ट शीट में बताया गया है कि शहर में 29 सितंबर से 14 अक्तूबर के बीच बिजली की बिल्कुल भी कमी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें