फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोझिकोड में एक और व्यक्ति निपाह वायरस से संक्रमित, अलर्ट जारी; स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Wed, 13 Sep 2023 12:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि एनआईवी पुणे की एक टीम कोझिकोड मोबाइल लैब स्थापित करने के लिए आज शाम तक कोझिकोड पहुंचेगी। एनआईवी पुणे की एक अन्य टीम चमगादड़ों के सर्वे के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
Veena George - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि एक निजी अस्पताल के 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही केरल में निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


इस बीच कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का खतरा बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। सभी उच्चस्तरीय अधिकारियों को कोझिकोड भेजा गया। प्रोटोकॉल के आधार पर 16 कमेटियां भी बनाई गई हैं और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में 75 कमरे भी तैयार किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोझिकोड जिले के दो केंद्रों और और उसके आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज  ने कहा, 'एनआईवी (NIV) पुणे की एक टीम मोबाइल लैब स्थापित करने के लिए आज शाम तक कोझिकोड पहुंचेगी। एनआईवी पुणे की एक अन्य टीम चमगादड़ों के सर्वे के लिए आएगी। सर्वे के लिए चेन्नई से महामारी विशेषज्ञ भी पहुंचने वाले हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से इस वायरस से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वायरस से बचाने और इलाज मुहैया कराने का है।'

निपाह वायरस की वजह से राज्य में अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में से एक के परिजन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वायरस से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत 30 अगस्त को हुई थी। शुरुआत में उनकी मौत का कारण लीवर सिरोसिस बताया गया लेकिन बाद में परिवारवालों  उसके नौ वर्षीय बेटे और 24 वर्षीय रिश्तेदार में मंगलवार को हुई जांच में निपाह वायरस के संक्रमण की पष्टि हुई है। उनका बेटा फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें