फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanatana Dharma: सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एक और शिकायत, यहां हुई दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:29 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिकायतकर्ता ने स्टालिन पर आरोप गाया है कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन, Udhayanidhi Stalin - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। यूपी में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज होने के बाद अब महाराष्ट्र के ठाणे में भी उनके खिलाफ शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यहां के स्थानीय लोगों की शिकायत पर उदयनिधि के खिलाफ मंगलवार रात को आईपीसी की धारा 295-ए (धर्म की आलोचना और धार्मिक भावनाओं को आहत करने) और 153-ए (अलग-अलग समूहों के बीच धार्मिक, जातीय, भाषा, आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

उदयनिधि अपने बयान पर अड़े
शिकायतकर्ता ने स्टालिन पर आरोप गाया है कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं को आहत किया है। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने बीती दो सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी और कहा कि इसकी तुलना डेंगू, मलेरिया से करते हुए कहा था कि अब इसे खत्म हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


 उदयनिधि के इस बयान ने देश के एक बड़े तबके को नाराज कर दिया। भाजपा ने उदयनिधि पर तीखा हमला बोला और साथ ही विपक्षी गठबंधन को भी निशाने पर लिया। हालांकि हंगामे के बावजूद उदयनिधि अपने बयान पर कायम हैं और कहा कि वह मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें