फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nicaragua flight: US में घुसने के लिए एजेंटों को 60-80 लाख देने पर सहमत हुए गुजराती यात्री, अधिकारियों का दावा

Tue, 02 Jan 2024 06:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Nicaragua Flight: सीआईडी (अपराध एवं रेलवे) के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने माना कि वे दुबई के रास्ते निकारागुआ पहुंचने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने के लिए स्थानीय आव्रजन एजेंटों को 60 से 80 लाख रुपये देने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
एयरबस ए340 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकारागुआ जाने वाले जिस एयरबस A340 विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस के हवाई अड्डे पर रोका गया था, उसमें साठ से ज्यादा गुजरात के यात्री थे। ये लोग आव्रजन (इमिग्रेशन) एजेंटों को साठ से अस्सी लाख रुपये देने पर सहमत हुए थे। उन्होंने इन लोगों को लैटिन अमेरिकी देश पहुंचने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कराने का वादा किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

यात्रियों में गुजरात से थे 66 लोग 
इस विमान में 303 यात्री सवार थे। जिनमें से 260 भारतीय थे। मानव तस्करी के संदेह में इसे एक सप्ताह पहले चार दिन तक फ्रांस में रोक दिया गया था। यह 26 दिसंबर को तड़के मुंबई में उतरा था। राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन यात्रियों में गुजरात के 66 लोग शामिल थे, जो पहले ही राज्य में अपने मूल स्थानों पर पहुंच चुके हैं।

60 से 80 लाख देने पर हुए थे सहमत
मामले की जांच कर रहे सीआईडी (अपराध एवं रेलवे) के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि कुछ नाबालिगों सहित गुजरात के ये 66 निवासी मुख्य रूप से मेहसाणा, अहमदाबाद, गांधीनगर और आणंद जिलों के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'हम उनमें से 55 से पहले ही पूछताछ कर चुके हैं और उनके बयान दर्ज कर चुके हैं। उनमें से अधिकांश ने कक्षा 8 से 12 तक पढ़ाई की है। उनमें से प्रत्येक ने इस बात को स्वीकार किया कि वे दुबई के रास्ते निकारागुआ पहुंचने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने के लिए स्थानीय आव्रजन एजेंटों को 60 से 80 लाख रुपये देने पर सहमत हुए थे।

अमेरिका में प्रवेश करने में मदद का किया था वादा
राज्य सीआईडी ने अब तक लगभग 15 एजेंटों के नाम और संपर्क नंबर हासिल किए हैं। जिन्होंने इन 55 व्यक्तियों को अमेरिका-मेक्सिको सीमा के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने का वादा किया था।अधिकारी ने कहा, 'इन एजेंटों ने इन 55 लोगों से अमेरिका पहुंचने के बाद ही पैसे देने को कहा था। एजेंटों ने यात्रियों से कहा था कि उनके लोग उन्हें निकारागुआ से अमेरिकी सीमा तक ले जाएंगे और फिर उन्हें सीमा पार करने में मदद करेंगे। यह भी पता चला है कि एजेंटों ने इन यात्रियों के लिए हवाई टिकट भी बुक किए थे और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक यात्री को 1,000 से 3,000 अमेरिकी डॉलर दिए थे।'
विज्ञापन

फुजैरा हवाई अड्डे पर निजी एयरलाइन में हुए सवार
एजेंटों द्वारा तैयार की गई योजना के मुताबिक ये 66 यात्री 10 से 20 दिसंबर के बीच अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली से दुबई पहुंचे। सीआईडी द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एजेंटों के निर्देशों के अनुसार ये यात्री 21 दिसंबर को फुजैरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के निकारागुआ जाने वाले विमान में सवार हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें