फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Blast Case: एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को किया समन; पार्टी ने भाजपा पर जताया संदेह

Fri, 29 Mar 2024 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठों को शनिवार सुबह 11 बजे अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है। इसकी वजह बताई गई है कि वे पहले भेजे गए समन के बाद पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
NIA - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को फिर से समन किया है। सभी को 2022 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। टीएमसी ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठों को शनिवार सुबह 11 बजे अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है। इसकी वजह बताई गई है कि वे पहले भेजे गए समन के बाद पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। तब उन्हें 28 मार्च को कोलकाता के पास न्यू टाउन में एनआईए कार्यालय आने को कहा गया था।

बता दें कि 3 दिसंबर, 2022 को भूपतिनगर में एक विस्फोट से फूस की छत वाला एक कच्चा घर धराशायी हो गया था। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एनआईए के कदम के पीछे विपक्षी भाजपा का हाथ है। घोष ने दावा किया कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसी को पूर्ब मेदिनीपुर जिले के टीएमसी नेताओं की एक सूची मुहैया कराई है। एनआईए उनके घरों पर छापेमारी करने और उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें