फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupatinagar Blast Case: एनआईए ने कहा- कार्रवाई के पीछे नहीं था कोई गलत इरादा, बेवजह किया गया टीम पर हमला

Sun, 07 Apr 2024 07:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhupatinagar Blast Case: एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने भूपतिनगर विस्फोट मामले में गलत इरादे के आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और स्पष्ट किया कि उनकी टीम पर हमला बेवजह हुआ। 
विज्ञापन
एनआईए टीम पर हमले का मामला - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को दो साल पुराने विस्फोट के मामले में छापेमारी और गिरफ्तारियां करते समय गलत इरादे के आरोपों को सिरे से खारिज किया। एनआईए की टीम पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक अनियंत्रित भीड़ ने हमला किया। इस हमले में एक अधिकारी घायल हुआ और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। 

विज्ञापन

बेवजह किया गया टीम पर हमला: एनआईए
एनआईए ने स्पष्ट किया कि देसी बम बनाने से जुड़े जघन्य अपराध की जांच चल रही है। जांच के हिस्से के रूप में उसकी कार्रवाई वैध और कानूनी रूप से जरूरी थी। एनआईए ने इस बात को दोहराया कि उसकी टीम जब मामले की जांच के सिलसिले में नरुआबिला गांव में तलाशी के लिए गई तो उस पर अनियंत्रित भीड़ ने हिंसक हमला किया। एजेंसी ने कहा कि हमला पूरी तरह से बेवजह था और उसे उसके कानूनी दायित्वों का पालन करने से रोकने का प्रयास था। 

आरोपी को ले जा रहे थे पुलिस थाने
एजेंसी ने कहा कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में सीआरपीएफ द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा के तहत पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। एजेंसी ने कहा, गुस्साई भीड़ ने एनआईए कर्मियों पर हमला किया, जो कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय पुलिस थाने ले जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि हमले में एनआईए का एक अधिकारी घायल हो गया और एजेंसी का आधिकारिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एनआई ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। 

दो लोगों को गिरफ्तार करने जा रही थी एनआईए की टीम
भूपतिनगर विस्फोट मामला दिसंबर 2022 का है। जिसमें तीन लोग मारे गए थे। एजेंसी शनिवार को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जा रही थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, एजेंसी ने मामले में गलत इरादे के आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और स्पष्ट किया कि उनकी टीम पर हमला बेवजह हुआ है। 

टीएमसी ने भाजपा-एनआईए पर लगाया मिलीभगत का आरोप
एनआईए का बयान तब सामने आया है जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एनआईए और भाजपा के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा, एनआईए और बंगाल भाजपा के बीच गठबंधन को महसूस कीजिए। तृणमूल नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। जबकि आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एनआईए और भाजपा की यह मिलीभगत जारी है। चुनाव आयोग अपने दायित्वों को नजरअंदाज करते हुए चुप है। 
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा
उधर, एनआईए की टीम पर हमले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एनआईए की टीम पर ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह मामला भूपतिनगर की महिलाओं ने नहीं बल्कि एनआईए की टीम ने किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें