फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid: तमिलनाडु, तेलंगाना, बंगाल समेत सात राज्यों में छापेमारी; मोबाइल-लैपटॉप और विदेशी मुद्रा जब्त

Tue, 05 Mar 2024 09:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों में छापेमारी की है। एनआईए ने मोबाइल, लैपटॉप और विदेशी मुद्रा के साथ कई आपत्तिजनक सामान जब्त किए। मामला बंगलूरू लश्कर-ए-तैयबा और जेल में कट्टरपंथ के प्रसार की साजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के आतंकी के बंगलूरू की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से संबंधित एक मामले में मंगलवार को सात राज्यों के 17 ठिकानों पर छापे मारे। जनवरी में एनआईए ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। आरोपपत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर शामिल है, जो 2013 से बंगलूरू की केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं, जुनैद अहमद उर्फ जेडी व सलमान खान के विदेश भाग जाने का संदेह है।
विज्ञापन


यह मामला मूल रूप से बंगलूरू सिटी पुलिस की ओर से पिछले साल 18 जुलाई को सात आरोपियों से हथियार और गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी की जब्ती के बाद दर्ज किया गया था। यह जब्ती तब की गई, जब सात लोग एक आरोपी के घर में थे। 

नसीर ने अन्य आरोपियों को अपने  बैरक में कराया था स्थानांतरित
एनआईए के मुताबिक, जांच से पता चला कि विस्फोट के कई मामलों में शामिल रहा नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में तब आया था, जब वे सभी 2017 के दौरान बंगलूरू जेल में बंद थे। नसीर उन्हें कट्टरपंथी बनाने और लश्कर-ए-ताइबा में भर्ती करने के उद्देश्य से अपने बैरक में स्थानांतरित करने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा था कि वह सबसे पहले लश्कर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अहमद और खान को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने में कामयाब रहा। अधिकारी ने कहा, इसके बाद उसने अहमद के साथ मिलकर अन्य आरोपियों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश रची।

25 मोबाइल, कई देशों की मुद्रा बरामद...
छापे में 25 मोबाइल फोन, छह लैपटॉप और चार अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। इसके साथ ही कई देशों की मुद्राओं के साथ ही नकदी बरामद किए गए हैं।

इन आरोपियों के ठिकानों पर हुई तलाशी
ईडी प्रवक्ता के अनुसार कर्नाटक के नवीद, सैयद खैल और बीजू, पश्चिम बंगाल के मयूर, पंजाब के नवजोत सिंह, गुजरात के हार्दिक कुमार और करन कुमार, केरल के जॉन्सन और तमिलनाडु के मुस्ताक अहमद, मुबिथ और हसन अल बसम के ठिकानों पर छापे मारे गए। इनके अलावा तेलंगाना में भी तलाशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें