अपनी धुआंधार पारी के दौरान लैनिंग ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। पारी का सातवां रन बनाते ही उन्होंने इस लीग में 500 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा वह इस लीग में सर्वाधिक पांच अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं।
महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 193 रन का लक्ष्य थमाया है। कप्तान मेग लैनिंग का बल्ला एक बार फिर गरजा। उन्होंने शानदार अर्धशतक ठोका।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के करियर का पांचवां शतक ठोका। इस सीजन में यह उनका तीसरा शतक ह जिसे उन्होंने महज 36 गेंदों में पूरा किया। इसी के साथ महिला बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
दिल्ली की कप्तान ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबई के खिलाफ मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले। उन्हें पूजा वस्त्रकार ने अमेलिया कर के हाथों 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट कराया। अपनी धुआंधार पारी के दौरान लैनिंग ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। पारी का सातवां रन बनाते ही उन्होंने इस लीग में 500 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा वह इस लीग में सर्वाधिक पांच अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं।
विज्ञापन
लैनिंग का WPL करियर
पिछले सीजन आईपीएल में डेब्यू करने वाली मेग लैनिंग जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में उन्होंने 133 के स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 72 रन है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में 31 वर्षीय बल्लेबाज ने नौ मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 345 रन बनाए।