एनआईए के डीएसपी तंजिल अहमद अपनी पत्नी के साथ कार में बैठे थे
- फोटो : ANI
एनआईए के डिप्टी एसपी व पठानकोट आतंकी हमले की जांच से जुड़े तंजील अहमद की बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में बीती देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। मध्य रात एक बजे यह वारदात हुई। उस समय डीएसपी तंजील अहमद एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मारे गए डीएसपी बिजनौर जिले के ही सहसपुर के रहने वाले थे।
पत्नी और दो बच्चों के साथ वैगन-आर कार से शादी समारोह में शामिल होने स्योहारा गए थे। लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पिस्टल से गोलियां चलाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक तंजील अहमद को करीब 12 गोलियां लगीं जिनमें से 9 गोलियां शरीर के पार हो गईं। बाद में उनकी मुरादाबाद के कासमोट अस्पताल में मौत हो गई।
यह वारदात सहसपुर पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर हुई। अहमद की पत्नी को गंभीर रूप से घायलावस्था में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे वह छुट्टियों में अक्सर बिजनौर आया करते थे। चूंकि वह पठानकोट आतंकी हमले की जांच से भी जुड़े थे, इसलिए इस हत्याकांड को उस संदर्भ में भी जोड़ कर देखा जा रहा है। खुफिया एजेंसियां व पुलिस प्रशासन गहन छानबीन में जुटा हुआ है।
पठानकोट हमले के जांच दल के सदस्य नहीं थे
एसटीएफ, एटीएस और एनआईए की टीम कर रही है जांच
- फोटो : ANI
तंजील की हत्या के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि शायह वह पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले से जुड़ी जांच दल में शामिल थे और इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई लेकिन एनआईए के आईजी ने उनके पठानकोट जांच में जुड़े होने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया।
Murdered NIA Dy.SP Mohammad Tanzil was not a part of the #PathankotAttack probe team: NIA IG
— ANI (@ANI_news) April 3, 2016
एनआईए के आईजी बताया, 'जिस एनआईए अधिकारी की हत्या की गई है वह पठानकोट हमले के जांच दल के सदस्य नहीं थे।' इस घटना की सूचना के बाद डीआईजी भी बिजनौर के लिए रवाना हुए।
तंजील अहमद के भाई के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों के घुल मिलकर रहते थे।
एक साजिश के तहत हमला किया गया
एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह
- फोटो : ANI
एबीपी न्यूज के मुताबिक तंजील अहमद के एक करीबी दोस्त जहीन अख्तर ने बताया कि तंजिल अहमद पठानकोट आतंकी हमले की जांच टीम में शामिल थे और इसलिए उन्हें आतंकियों ने निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। उनके मुताबिक हमलावरों ने उन्हें नजदीक से कई गोलियां मारी है।
वहीं, एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तंजिल पर एक साजिश के तहत हमला किया गया और हमलावरों ने उन्हें कई गोलियां मारी। उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ, एटीएफ, एनआईए की दिल्ली और लखनऊ टीम जांच कर रही हैं।
Mohd Tanzil, when he was coming back from a function, a planned attack took place on him-NIA IG Sanjiv Kumar Singh pic.twitter.com/hvLC7fvU0i
— ANI (@ANI_news) April 3, 2016