फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: टीएमसी के तीन नेताओं को एनआईए का समन, भूपतिनगर विस्फोट मामले में पूछताछ के लिए किया तलब

Mon, 08 Apr 2024 12:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एनआईए ने टीएमी के तीन नेताओं में मनब कुमार कराया, सुबीर मैती और नबा कुमार पोंडा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पिछले हफ्ते भी एनआईए ने तीनों नेताओं को समन जारी किया था, लेकिन वे एनआईए के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भूपतिनगर विस्फोट मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन नेताओं को समन जारी किया है। टीएमसी के तीनों नेताओं को सोमवार यानी की आज एनआईए के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


टीएमसी के तीन नेताओं को एनआईए का समन
एनआईए ने टीएमी के तीन नेताओं में मनब कुमार कराया, सुबीर मैती और नबा कुमार पोंडा को पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार को हमारे दफ्तर में पूछताछ के लिए टीएमसी के तीन नेताओं को समन जारी किया है।"

एनआईए ने पिछले हफ्ते भी तीनों नेताओं को समन जारी किया था, लेकिन वे एनआईए के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे। अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार किए गए टीएमसी के दो नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों पर हुआ था हमला
बता दें कि 2022 में भूपतिनगर विस्फोट मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम शनिवार को पूर्वी मिदनापुर गई थी। वहां भीड़ ने एनआईए अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच अधिकारियों पर ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप लगाया था। एनआईए ने बताया कि इस हमले में उनका एक अधिकारी घायल हो गया, जबकि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

एनआईए अधिकारियों पर हमला संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर किए गए हमले के तीन महीने बाद हुआ। संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर टीएमसी नेता के समर्थकों ने हमला कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें