फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में एनआईए का बड़ा एक्शन, आतंकी साजिश के मामले में 11 स्थानों पर की जा रही छापेमारी

Tue, 24 Sep 2024 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम  तमिलनाडु के 11 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इस्लामिक शासन की साजिश करने वाले कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की। तमिलनाडु में कम से कम 11 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की। यह संगठन दुनियाभर के कई देशों में प्रतिबंधित है। युवाओं का ब्रेनवॉश करके देशविरोधी कामों में लगाने के आरोप में चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले को एनआईए को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन




क्या है हिज्ब-उत-तहरीर?
हिज्ब-उत-तहरीर भड़काऊ तकरीरें सुनाकर युवाओं को बरगलाने की कोशिश करता है। यह युवाओं को जिहाद के लिए तैयार करने के अलावा उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग भी देता है। यहां तक की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन जैविक हथियार बनाने की भी ट्रेनिंग देता है। हिज्ब-उत-ताहिर धर्म परिवर्तन में भी शामिल रहता है। इसके अलावा लव जिहाद की घटनाओं में भी उसका हाथ पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें