राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमुलनाडु के मदुरै से अल-कायदा के तीन संदिग्धों को दबोचा है। इनके मंसूबे जानकर जांच एजेंसी के होश फाख्ता हो गए। मदुरै में अल-कायदा की यूनिट चला रहे तीनों संदिग्धों से पता चला है कि वे कई दिनों से देश के शीर्ष 22 राजनेताओं पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था। एनआईए के हत्थे चढ़े संदिग्धों के नाम एम करीम, आसिफ सुल्तान और अब्बास अली बताए जा रहा हैं।
पुलिस ने बताया कि करीम को उस्माननगर से दबोचा गया, जबकि आसिफ सुल्तान को जीआर नगर और अब्बास अली को इस्माइलपुरम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्धों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं।
एनआईए को जानकारी मिली थी के अल-कायदा के संदिग्ध दक्षिण मदुरै के नजदीक सक्रिय हैं। वे तमिलनाडु में आतंकी संगठन की यूनिट चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक अब अलकायदा को दो और संदिग्धों हकीम और दाऊद सुलेमान की तलाश है।