फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: नोट बदलवाने गई थी लड़की, लाइन में दिखा एक्स-ब्यॉयफ्रेंड तो कर दी धुनाई

Mon, 28 Nov 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर लगभग हर रोज अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ऐसी ही अजीबो-गरीब घटना नासिक से सामने आई है जहां एक लड़की ने लाइन में लगे अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी। 35 वर्षीय एक्स को लाइन में लगे देख लड़की आग बबूला हो गई। दरअसल लड़का नासिक के एक बैंक के बाहर लाइन में खड़ा था।
विज्ञापन


तब ही उसकी 23 वर्षीय पूर्व प्रेमिका भी उसी बैंक की लाइन में लगने के लिए आई। लाइन में लगने के बाद लड़की ने देखा कि बैंक की दूसरी लाइन में एक जाना-पहचाना सा चेहरा खड़ा है। लड़की को याद आया कि यह वही शख्स है जो चार साल पहले उसे छोड़कर भाग गया था। लड़की ने जसे ही उस लड़के को पहचाना उसने तुरंत अपने घरवालों को फोन अपने भाई और पिता को बताया और उन्हें वहां आने को कहा।

जिसके बाद लड़की के पिता व भाई ने मौके पर पहुंचकर उन तीनों ने मिलकर शख्स की खूब पिटाई की। बाद में उन्होंने खुद ही पुलिस को भी जानकारी दे दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शख्स उसे चार साल पहले बिना बताए छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस में शिकायत कीजिसके बाद पुलिस ने शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक लड़के ने लड़की को धोखा दिया है। हालांकि पिटाई के दौरान जो चोटें आईं थी उसका इलाज पुलिस ने वहीं के सिविल हॉसपिटल में करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें