फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के मामले में एनआईए की कार्रवाई, मणिपुर से एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 08:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के खिलाफ मणिपुर हिंसा के जरिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने एक संदिग्ध आतंकवादी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर जातीय हिंसा का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ विद्रोह करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एनआईए ने म्यांमार स्थित विद्रोही समूहों से कथित संबंधों के आरोप में  एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एनआईए ने कहा, अंतरराष्ट्रीय साजिश की थी आरोपी की मंशा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने कहा, मोइरांगथेम आनंद सिंह को मणिपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।

आरोपी ने लूटा था पुलिस शस्त्रागार
आरोपी उन पांच लोगों में से एक था जिन्हें मणिपुर पुलिस ने पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को पांचों को जमानत दे दी थी। हालांकि एनआईए द्वारा आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।

एनआईए प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी पर मणिपुर में हाल ही में हुई जातीय अशांति के जरिए भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन


एनआईए ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था
एनआईए ने 19 जुलाई को नई दिल्ली में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। जिसके बाद मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, वे गैरकानूनी तरीकों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक इकट्ठा कर रहे हैं। जिसमें सरकारी सुविधाओं और संसाधनों की लूट भी शामिल है।

शनिवार को दिल्ली लाए जाने के बाद आरोपी को एक न्यायिक अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने पांच दिनों के लिए आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें