हैदराबाद के सरूरनगर में ऑनर किलिंग के मामले में एनएचआरसी ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरूरनगर में एक 25 वर्षीय पति की उसकी पत्नी के सामने ही उसके भाई और उसके रिश्तेदान ने सबके सामने सड़क पर हत्या कर दी थी। मामला दो अलग-अलग समुदाय प्रेमी जोड़े से जुड़ा हुआ है।
बीच सड़क पति को मार डाला
लड़की के भाई ने सैय्यद मोबीन ने एक रिश्तेदार मसूद अहमद ने दिल्लीपुरम नागराजू नाम के शख्स को हैदराबाद में बीच सड़क पर मार दिया। लड़की का परिवार इस शादी से नाराज था. हैदराबाद में बुधवार की रात करीब 9 बजे के आसपास भीड़ भरी सड़क हुई इस निर्मम हत्या ने सभी को सकते में डाल दिया। ये घटना सरूरनगर म्यूनिसिपल ऑफिस से कुछ दूरी पर पंजा अनिल कुमार गायत्री कॉलोनी में हुई।
इन दोनों ने हैदराबाद के पुराने शहर में आर्य समाज मंदिर में 31 जनवरी को शादी कर ली थी। लेकिन लड़की के भाई ने बालानगर पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब दोनों को बुलाया और पाया कि दोनों बालिग हैं तो दोनों के परिवार वालों को बुलाकर समझाया था।
पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने 24 घंटों के अंदर दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है। एक तरफ जहां घटनास्थल पर वीएचपी और भाजपा के कार्यकताओं ने धरना दिया तो वहीं उस्मानिया अस्पताल के बाहर भी दलित संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं हैं : ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर कहा है कि हम सरूरनगर में हुई (ऑनर किलिंग) घटना की निंदा करते हैं। महिला ने स्वेच्छा से शादी करने का फैसला किया। उसके भाई को उसके पति को मारने का कोई अधिकार नहीं है। यह संविधान के अनुसार एक आपराधिक कृत्य है और इस्लाम के अनुसार सबसे खराब अपराध है। हैदराबाद में ओवैसी ने यह भी कहा कि कल से इस घटना को एक और रंग दिया जा रहा है। क्या यहां की पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया? उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं हैं।