फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी का निर्देश: नमामि गंगे की कार्य योजना के क्रियान्वयन की होगी निगरानी

Wed, 24 Nov 2021 05:52 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नमामि गंगे परियोजना की कार्य योजना के क्रियान्वयन की प्रगति निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है। वाराणसी में वरुणा और अस्सी नदी में प्रदूषण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने कहा है कि ये दोनों गंगा की सहायक नदियां हैं और इन्हें प्रदूषणमुक्त किए बिना गंगा की सफाई नहीं की जा सकती। वाराणसी में गंगा जल की गुणवत्ता काफी खराब है।

जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना की फंडिंग के मुद्दे पर एनएमसीजी व यूपी  के मुख्य सचिव काम कर सकते हैं। नमामि गंगे में जहां भी पैसों की कमी आए तो उसे दूर करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें