एनसीएसी ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय अनुसूचि जाति आयोग (एनसीएससी) ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर एक याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में उन पर आरोप लगाया गया है कि वह कथित रूप से दलित किसानों के अपने खेत में जाने का रास्ता रोक रहे थे। आयोग ने वी. बालाकृष्णन को जारी नोटिस में कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका में गांव में रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। याचिका में दावा किया गया है कि उप्पिलपलायम के एक दलित किसान (95 वर्षीय) की खेती के लिए अपने खेत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, जो कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एक अपराध है।
मंगलुरु : बिहार का युवक समुद्र में बहा, दोस्त सुरक्षित
एक किशोर अपने दोस्थ के साथ समुद्र के पास तैरने गया और बह गया, जबकि उसका दोस्त तैरकर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोर सत्यम (18 वर्षीय) बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसके दोस्त प्रभाकरन ने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस की मदद से सत्यम की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। घटना शनिवार को हुई।