फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: नवी मुंबई में पांच लोगों से धोखाधड़ी के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज, 65.73 लाख की ठगी का आरोप

Tue, 20 Feb 2024 02:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने खुद को एक बड़ी कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्होंने पीड़ितों तो 40 दिनों में कंपनी के कूपन के जरिए महंगे मोबाइल फोन और कार में छूट दिलाने का वादा करके पर्याप्त रकम का निवेश करने का लालच दिया।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई में पुलिस ने पांच लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों पर पांच व्यक्तियों से हाई-प्रोफाइल मोबाइल फोन और कारों में भारी छूट देने का वादा करते हुए 65.73 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोपियों ने खुद को एक बड़ी कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्होंने पीड़ितों तो 40 दिनों में कंपनी के कूपन के जरिए महंगे मोबाइल फोन और कार में छूट दिलाने का वादा करके पर्याप्त रकम का निवेश करने का लालच दिया। पड़ितों ने अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक 65.73 लाख रुपये का निवेश किया। 

जब आरोपियों ने उनका सामान नहीं दिया तो एक 34 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 

दसवीं की परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र ने की आत्महत्या

ओडिशा के बोलांगीर जिले में बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले दसवीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना कामाक्षी नगर इलाके के विश्वात्मा एस विद्यामंदिर की है। मृतक तालिउदर गांव का रहने वाला था। 

मृतक के अन्य दोस्तों ने उसका शव हॉस्टल के बाथरूम में लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्टल के वॉर्डन संबित कुमार ने बताया कि छत्र के मरने का कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। स्कूल की तरफ से भी उसपर कोई दवाब नहीं दिया गया था। बता दें कि ओडिशा में 10 की बोर्ड की परीक्षा आज से सुबह के दस बजे से शुरू हो चुकी है। करीबन 5.51 लाख बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए हैं।

गढ़चिरौली में प्रेशर कुकर के भीतर दो किलो विस्फोटक बरामद

महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा प्रेशर कुकर में छिपाए गए दो किलो विस्फोटक बरामद किया। ऐसी जानकारी मिली थी कि इन विसफोटकों के जरिए नक्सली पुलिस को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्कॉड (बीडीडीएस) को इलाके की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को तलाशी के दौरान बीडीडीएस ने प्रेशर कुकर के भीतर दो किलो विस्फोटक बरामद किया। उन्होंने वहीं विस्फोटकों को नष्ट किया

कोर्ट ने सेंथिल बालाजी की याचिका पर ईडी को दिया नोटिस जारी करने का आदेश

तमिलनाडु की एक सिटी कोर्ट ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। पिछले हफ्ते बालाजी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुक्ति की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। 

द्रमुक नेता को पिछले साल जून में नौकरी के बदले नकदी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि को अपना इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। 

 

गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मणिपाल अस्पताल पर 10 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मणिपाल अस्पताल को 2003 में फेफड़ों की सर्जरी के दौरान सेवा में कोताही के कारण एक मरीज के परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। इलाज के परिणामस्वरूप आवाज में कर्कशता विकसित हुई, जिससे उसके कॅरिअर की संभावनाएं प्रभावित हो गई थीं। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने जिला उपभोक्ता अदालत की ओर से जे डगलस लुइज को दिए गए पांच लाख रुपये के मुआवजे को दोगुना करने का फैसला किया। 

बंगाल एसएससी घोटाला, ईडी ने बिचौलिये को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने बंगाल स्कूल सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को सीबीआई ने भी 2022 में इसी मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि 10 घंटे की पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया था। ईडी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात उसे गिरफ्तार किया गया। हमारे पास उसके घोटाले में बिचौलिये की भूमिका निभाने के साक्ष्य हैं। इस बीच, ईडी ने भविष्य निधि बकाया घोटाले में एक जूट मिल मालिक के कार्यालय पर तलाशी अभियान शुरू किया। ईडी की टीम ने सांकराइल और बालीगंज में जूट मिल मालिक के कार्यालय और आवास पर छापा मारा।
 

भ्रष्टाचार में पूर्व सचिव रमेश के ठिकानों पर छापे
सीबीआई ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया और उनके परिसर में छापा मारा। 1982 बैच के आईएएस अधिकारी 2019 में डीपीआईआईटी (तत्कालीन औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग) और निजी कंपनियों से विभिन्न पदों से सेवानिवृत्त हुए। पूर्व सचिव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार के मामले में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली में अभिषेक के परिसरों पर सीबीआई की कार्रवाई शुरू हुई।
 
विज्ञापन

341 प्राइमरी स्कूल केवल एक ही कमरे में चल रहे: सरकार
गुजरात सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में प्राथमिक विद्यालयों को लेकर बड़ा बयान दिया। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने बताया कि राज्य में मौजूद 341 प्राइमरी स्कूल केवल एक ही कमरे में चल रहे हैं। सरकार ने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के 1,400 पद दिसंबर 2023 तक खाली थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें