फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल में लगी आग, घाटकोपर में 30 लाख के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 03:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल के दूसरी मंजिला में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस आयुक्त रवि शंकर अय्यनर ने बताया कि आग दोपहर के 12 बजे लगी। 
विज्ञापन


जिस मंजिल में आग लगी, वहां 50 से 70 मरीज थे। सभी को सावधानीपुर्वक बाहर निकाला गया। ऑपरेशन थिएटर से आग लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 

कामरेड्डी के एक शॉपिंग मॉल में लगी आग

तेलंगाना के कामरेड्डी में एक शॉपिंग मॉल में बुधवार की रात 11 बजे आग लग गई। आग की खबर पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। 

30 लाख के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 30 लाख का ड्रग भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

जातीय हिंसा में मारे गए 64 शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया

मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान मारे गए 64 लोगों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के शव को मुर्दाघरों में रखा गया था। मणिपुर हिंसा में मारे गए इन लोगों में 60 कुकी समुदाय थे। 

अधिकारियों ने बताया कि अन्य चार शव मैतेई समुदाय के लोगों का था। इनके शवों को चुराचांदपुर के अस्पतालों में रखा गया था। उन्होंने बताया कि शवों को शांतिपूर्वक तरीके से उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

घरेलू गैस पाइपलाइन के लीक होने से लगी आग

तेलंगाना के रंगारेड्डी में आरजीआईए पीएस लिमिट में घरेलू गैस पाइपलाइन के लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

ओडिशा: राउरकेला में सीआईएसएफ जवान का शव पेड़ से लटका मिला
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी का शव बृहस्पतिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बल के बैरक में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया कि कर्मी की पहचान जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी साहिल कुमार (31) के रूप में हुई है, जो राउरकेला स्टील प्लांट में तैनात था। वह बुधवार रात को ड्यूटी पर नहीं आए। उसके सहकर्मी भी उसे कहीं नहीं ढूंढ पाए। सीआईएसएफ ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें