फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: देश के 15 राज्यों में कोरोना के JN.1 वैरिएंट के 923 मामले; जापान-भारत के नौसेना अधिकारियों की मुलाकात

Thu, 11 Jan 2024 03:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए मणिपुर के कांगपोकपी, सेनापति, ज्वालामुखी और चुराचांदपुर में असम राइफल्स की यूनिट का दौरा किया।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। इसके अब तक कुल 923 मामले सामने आए हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, कर्नाटक में सबसे अधिक 214 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (170), केरल (154), आंध्र प्रदेश (105), गुजरात (76) और गोवा (66) का नंबर आता है। तेलंगाना और राजस्थान में 32-32 जेएन.1 मामले दर्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 25, तमिलनाडु में 22, दिल्ली में 16, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन, पश्चिम बंगाल में दो और उत्तराखंड में एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन

भारत-जापान के नौसेना अफसरों ने की मुलाकात

जापान तटरक्षक जहाज याशिमा के कमांडिंग अफसर कैप्टन युइची मोटोयामा ने बुधवार को चेन्नई में तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर महानिरीक्षक डोनी माइक टीएम से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

दुबई से त्रिची जा रहे दो यात्रियों के पास से 83.69 लाख कीमत की 1.32 किलो सोना जब्त

एक विशेष सूचना के आधार पर सीआईयू के अधिकारियों ने दुबई से त्रिची जा रहे दो यात्रियों के पास से 24 कैरेट शुद्धता वाले 1.32 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत करीबन 83.69 लाख रुपये बताई जा रही है। सोने को पेस्ट के तौर पर खिलौनों के डिब्बों में भरकर ले जाया जा रहा था। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

इंफाल घाटी में पावर स्टेशन से लीक हुआ ईंधन

मणिपुर के इंफाल घाटी में एक पावर स्टेशन से भारी मात्रा में ईंधन लीक होने लगा, जिस वजह से यह पास बहने वाली जालधारा में मिल गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग बिजली केन्द्र पर हुई।

लीकेज के कारण कांटो सबल और सेकमाई जैसे गांवों से गुजरने वाली जलधाराएं प्रभावित हुई हैं। ये जलधाराएं इंफाल नदी में जाकर मिलती हैं जो इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने संबंधित विभागों को मशीन, श्रमशक्ति और विशेषज्ञों के रूप में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरणीय आपदा को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जलधाराओं में बहने वाले पानी का उपयोग वह दैनिक काम-काज में करते हैं। 

मुंबई में 1.39 करोड़ रुपये का गुटखा बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने आरोपी को पकड़ा है। 

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि महाराष्ट्र में साल 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को प्रदर्शनकारियों ने दिखाया काला झंडा

तमिलनाडु स्टूडेंट्स फेडरेशन के सदस्यों ने राज्यपाल आरएन रवि को काला झंडा दिखाया। पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इसरो के एक्सपोसैट ने किया सुपरनोवा के अवशेष की समीक्षा की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि इसके हालिया मिशन के तहत भेजे गए एक उपकरण ने कैसियोपेया ए सुपरनोवा अवशेषों से निकली पहली रोशनी को दर्ज किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एक्सपोसैट के जरिये एक्सपेक्ट पेलोड को एक जनवरी को अंतरिक्ष में भेजा गया था। एक्सपोसैट भारत का प्रथम एक्स-रे पोलरीमेट्रिक मिशन है। एक्सपेक्ट के अध्ययनों से सॉफ्ट एक्स-रे में ब्रह्मांड के राज जानने में मदद मिलेगी। एक्सपेक्ट उपकरण को बेंगलुरु स्थित स्पेस एस्ट्रोनॉमी ग्रुप ऑफ यू आर राव सैटेलाइट सेंटर ने विकसित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें