नासिक में बस-ट्रक की भिड़ंत, चार लोगों की मौत, 34 घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा है। उधर महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सुबह करीब 9.45 बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासिक की ओर जा रही थी। इस दौरान अहेर वस्ती के पास यह हादसा हो गया। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे जिनमें से चार लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 34 अन्य घायल हो गए। घायलों में से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।