फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai: 'अगर कोई मंदिर कानून का उल्लंघन करेगा तो HR और CE करेगा हस्तक्षेप', धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री शेखर

Sat, 18 Nov 2023 01:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

शेखर बाबू का कहना है कि उच्च न्यायालय की दो पीठों ने चिदंबरम में श्री नटराज मंदिर का निरीक्षण करने के लिए एक समिति बनाने का आदेश दिया है। एचआर एंड सीई कमिश्नर ने इस पर एक हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन
PK Sekar Babu - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के चिदंबरम में श्री थिल्लई नटराज मंदिर के  दीक्षितारों (पुजारियों) और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग एचआर और सीई के अधिकारियों के बीच लंबे समय से विवाद है। पुजारियों का आरोप है कि  एचआर और सीई मंदिर प्रशासन में कई तरह से हस्तक्षेप करते हैं, जिससे भक्तों के बीच बाधाएं पैदा हो रही हैं। वहीं, एचआर और सीई मंत्री शेखर बाबू का कहना है कि अगर कोई मंदिर कानून का उल्लंघन करता है, तो एचआर और सीई हस्तक्षेप करेंगे और कुछ भी व्यक्तिगत नहीं होगा।

विज्ञापन

 
तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पीके शेखर बाबू का कहना है कि उच्च न्यायालय की दो पीठों ने चिदंबरम में श्री नटराज मंदिर का निरीक्षण करने के लिए एक समिति बनाने का आदेश दिया है। एचआर एंड सीई कमिश्नर ने इस पर एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि आर्कियोलॉजिस्ट और एचआर एंड सीई अधिकारियों के साथ एक समिति का गठन किया गया है। बहुत जल्द यह समिति निरीक्षण करेगी कि क्या कोई निर्माण कार्य हुआ है या कोई डिजाइन बदला गया है और उच्च न्यायालय में रिपोर्ट दायर करेगी।

राजनाथ सिंह ने सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

इंडोनेशिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सिंगापुर की यात्रा की। उन्होंने वहां इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के मार्कर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

महासागर नौकायन दौड़ का आयोजन 

भारतीय नौसेना इस साल 22 से 26 नवंबर तक नौसेना मुख्यालय (एनएचक्यू) नई दिल्ली में स्थित भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आईएनएसए) के तत्वावधान में कोच्चि से गोवा तक एक अंतर-कमान महासागर नौकायन दौड़ का आयोजन करेगी।
 
बताया जा रहा है कि दौड़ का आयोजन दक्षिणी नौसेना कमान (एचक्यूएसएनसी) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें