फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNESCO: देश-दुनिया में गरबा की धूम, यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने के बाद उत्सव के रंग में डूबे लोग

Fri, 08 Dec 2023 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बोत्सवाना में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए बनाई गई यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक शुरू हुई। इस दौरान अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में गरबा शामिल करने का एलान किया गया था। बाद में उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Garba's inclusion in UNESCO's list celebrated - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष इकाइयों में शामिल- यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक गरबा डांस को सांस्कृतिक धरोहर माना है। यूनेस्को ने हाल ही में गरबा डांस को दुनियाभर में गौरवशाली उपलब्धि मानी जाने वाली सूची में शामिल किया है। इसी को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) एनवाई-एनजे-सीटी-एनई ने कई सामुदायिक संगठनों और न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के समर्थन के साथ 'क्रॉसरोड्स ऑफ द वर्ल्ड' में एक स्मारक गरबा समारोह का आयोजन किया। 

विज्ञापन


यहा है गरबा लोकप्रिय
बता दें, 'गरबा' गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित भारत के प्रमुख राज्यों में एक बहुत ही लोकप्रिय समूह लोक नृत्य है। अक्सर नवरात्रि के दौरान गरबा उत्सव मनाया जाता है। इसकी लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि विदेशों में काफी है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और कई अन्य देशों में प्रवासी भारतीय प्रवासियों के बीच काफी पसंद किया गया है। गौरतलब है कि गरबा डांस को UNESCO की सूची में शामिल करने के लिए नॉमिनेट किया था। बुधवार को यूनेस्को के फैसले के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा था कि गरबा के रूप में देवी मां की भक्ति की सदियों पुरानी परंपरा न केवल जीवित है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया जा रहा है। 

छह दिसंबर को किया था...

गौरतलब है कि मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए बनाई गई यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक शुरू हुई। इस दौरान अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage या आईसीएच) की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशन के तहत गरबा डांस को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का एलान किया गया। इस फैसले के बाद उत्सव को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह में भाग लेने वालों को मुफ्त में यात्रा, जलपान और भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। यह कार्यक्रम गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा उदाहरण था, क्योंकि उपस्थित लोगों ने पारंपरिक गरबा पोशाक पहनी थी।

विज्ञापन




अमूर्त विरासत सूची में...
यूनेस्को ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत को बधाई देते हुए लिखा कि अमूर्त विरासत सूची पर नया शिलालेख: गुजरात का गरबा। इस समारोह में शामिल होने के लिए एफआईए ने पूरे भारतीय अमेरिकी समुदाय को एक खुला निमंत्रण दिया था। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी अपना सहयोग दिया था। 
विज्ञापन


इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूनेस्को द्वारा 'गरबा' को अमूर्त विरासत घोषित किए जाने की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें