फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: भारत में चीन के नए राजदूत फीहोंग ने वामपंथी नेताओं से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में चीन के नए राजदूत शू फीहोंग ने माकपा नेता सीताराम येचुरी और भाकपा नेता डी राजा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
भारत में चीन के राजदूत ने वामपंथी नेताओं से मुलाकात की - फोटो : एक्स @China_Amb_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में चीन के नए राजदूत शू फीहोंग ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा नेता डी राजा से मुलाकात की। पिछले महीने भारत में चीन के दूत के रूप में कार्यभार संभालने वाले फीहोंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों वामपंथी नेताओं के साथ बैठकों की तस्वीरों को साझा किया।

विज्ञापन


दोनों नेताओं से मिलकर खुशी हुई
फीहोंग ने कहा कि उन्हें दोनों नेताओं से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के साथ चीन-भारत संबंधों के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। माकपा और भाकपा के सूत्रों ने इस बैठक को चीनी राजदूत के साथ शिष्टाचार भेंट बताया। 

7 मई 2024 को हुई थी फीहोंग की नियुक्ति
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 7 मई 2024 को भारत में नए चीनी राजदूत के रूप में  नियुक्त किया था। इसके बाद 10 मई को फीहोंग ने नई दिल्ली में अपने कार्यालय में कार्यभार संभाला था। वे भारत में चीन के 17वें राजदूत हैं। फीहोंग से पहले सुन वीडोंग भारत में चीन के राजदूत थे और उन्होंने अक्तूबर 2022 को अपना कार्यकाल पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें