फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: गैस सिलेंडर फटने से झुलसे नेपाली कांग्रेस के नेता चंद्र भंडारी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

Fri, 17 Feb 2023 12:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडू/मुंबई।

सार

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र भंडारी (61) और उनकी मां बुधवार रात उस समय झुलस गए थे जब सांसद के आवास पर रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था।
विज्ञापन
नेपाली सांसद चंद्र भंडारी और उनकी मां हरिकला भंडारी। - फोटो : Twitter@PradeepgyawaliK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने आवास पर सिलेंडर गैस विस्फोट के बाद गंभीर रूप से झुलसे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र भंडारी को बेहतर उपचार के लिए गुरुवार को विमान से मुंबई लाया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भारत की आर्थिक राजधानी नवी मुंबई के ऐरोली में नेशनल बर्न्स सेंटर (एनबीसी) में रात में भर्ती हुए भंडारी (61) 35 प्रतिशत जल गए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि शुक्रवार को उनका ऑपरेशन होगा।

विज्ञापन


मां की इलाज के दौरान मौत

भंडारी (61) और उनकी मां बुधवार रात उस समय झुलस गए थे जब सांसद के आवास पर रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भंडारी की मां हरिकला अधिकारी की गुरुवार को काठमांडू के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि भंडारी को आगे के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई के नेशनल स्किन बर्न अस्पताल ले जाया गया।

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में भंडारी के निजी सचिव भुवन भुसाल के हवाले से कहा गया है कि उनका उपचार कर रहे नेपाली डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें विदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले स्वास्थ्य संस्थान में ले जाने की सिफारिश की थी। इसके बाद नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को एयरलिफ्ट किया गया और रात लगभग 8.45 बजे नेशनल बर्न्स सेंटर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


आज सुबह होगा ऑपरेशन, फिलहाल हालत स्थिर
एनबीसी के प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील केसवानी ने बताया कि भंडारी करीब 35 फीसदी जल गए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। केसवानी ने कहा कि हम कल (शुक्रवार) सुबह उनका ऑपरेशन करेंगे, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने बताया कि उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है। भंडारी को मुंबई लाने वाले विमान में चिकित्सा सहायता के लिए छह सदस्यीय चिकित्सा दल भी सवार था।


इंडियन बर्न्स रिसर्च सोसाइटी द्वारा उन्नत एनबीसी में 50-बेड की सुविधा है। यह चिकित्सा सुविधा निवारण, उपचार, प्रशिक्षण और पुनर्वास और जलने से संबंधित अनुसंधान के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें