फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झड़प: भारतीय कारोबारियों ने पथराव किया तो नेपाल पुलिस ने पीटा, नौ लोग बुरी तरह घायल

Mon, 24 May 2021 08:26 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोत्तारी

सार

भारत-नेपाल सीमा पर महोत्तारी जिले में नेपाल पुलिस के साथ भारतीय कारोबारियों की झड़प हो गई, जिसमें आठ कारोबारी घायल हो गए। वहीं, नेपाल पुलिस के एक जवान को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
भारत नेपाल बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को लेकर छिड़े विवाद के बाद भारत नेपाल के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका असर दोनों देशों की सीमाओं पर भी कई बार नजर आया है। ताजा मामला भी भारत-नेपाल सीमा पर महोत्तारी जिले का है। बताया जा रहा है कि यहां नेपाल पुलिस के साथ भारतीय कारोबारियों की झड़प हो गई, जिसमें आठ कारोबारी घायल हो गए। 

विज्ञापन


रविवार रात हुआ था विवाद
सरकारी समाचार पत्र ‘राइजिंग नेपाल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार (23 मई) रात उस वक्त हुई, जब भारतीय कारोबारियों ने मतिहानी नगर निगम में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के एक बनाई गई एक अस्थायी चौकी और हेल्प डेस्क को ध्वस्त कर दिया।

नेपाल पुलिस ने की यह कार्रवाई
वेबसाइट ‘माई रिपब्लिक’ के अनुसार, सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान और आठ भारतीय कारोबारी झड़प में घायल हो गए। मतिहानी सीमा चौकी के पुलिस निरीक्षक बलराम गौतम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे 50-60 भारतीय नागरिकों ने सीमा पर तैनात जवानों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने लगाया यह आरोप
महोत्तारी जिले में मतिहानी नगर निगम की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सीमा बिहार में मधवापुर बाजार से लगती है। खबर के मुताबिक, इस हमले में ड्यूटी पर तैनात जवान विवेक धाकल के सिर पर गंभीर चोर लगी। वहीं, एक भारतीय कारोबारी ने बताया कि निरीक्षक गौतम ने जवानों को आलू, प्याज और चावल आयात कर रहे व्यापारियों को पीटने के लिए कहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल पुलिस ने भारतीय कारोबारियों के खिलाफ बेवजह बल का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें