फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: ईरान का अमेरिकी विमान गिराने का दावा, नीट पेपर पर फौजी कवच की तैयारी; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Fri, 29 May 2026 05:55 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज शुक्रवार, 29 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षा व्यवस्था से है, जहां नीट-यूजी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। उधर, सात समंदर पार कूटनीति के गलियारे दहक उठे हैं; होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने चार जहाजों पर मिसाइलें दागकर और अमेरिकी विमान गिराने का दावा कर जंग का नया बिगुल फूंक दिया है। इस बीच, आम जनता और वाहन मालिकों के लिए सरकार एक नया प्लान लेकर आई है, जिसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों के हिसाब से इथेनॉल युक्त पेट्रोल चुनने की आजादी मिलेगी। राहत की बात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए भी है, जहां हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। इधर, यूपी की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर अभी से तलवारें खिंच गई हैं, जहां सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सपा की जिद और कांग्रेस की बढ़ती महत्वाकांक्षा ने गठबंधन की गांठ ढीली कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से बिहार के सीमांचल में नेपाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर पिछले दो दशकों के जमीन सौदों की कुंडली खंगालने की बड़ी तैयारी चल रही है, तो वहीं चुनावी हार के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी बिखराव के मुहाने पर खड़ी है। सेहत की बात करें तो वैज्ञानिकों का दावा है कि संगीत सीखने से बढ़ती उम्र में भी दिमाग जवां रहता है जबकि बॉलीवुड गलियारे से नेहा धूपिया ने कास्टिंग डायरेक्टर के एक कड़वे कमेंट का खुलासा कर सबको चौंका दिया है। देश-दुनिया की ये बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

NEET-UG: प्रश्नपत्रों को भेजने के लिए IAF के विमानों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही सरकार, अंतिम फैसला बाकी

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
नीट-यूजी 2026 की फजीहत के बाद केंद्र सरकार अब परीक्षा प्रणाली को फौजी कवच देने की तैयारी में है। पेपर लीक से हुई किरकिरी के बाद 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का जिम्मा सेना के हवाले किया जा सकता है। सरकार ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की कमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे विशेष तंत्र को सौंप दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

होर्मुज में बढ़ा तनाव: ईरान ने चार जहाजों पर दागीं मिसाइलें, बुशहर में अमेरिकी विमान गिराने का भी किया दावा

होर्मुज में तनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में स्थिति एक बार फिर बेहद संवेदनशील हो गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी सुरक्षा बलों ने समन्वय की कमी का हवाला देते हुए चार अज्ञात जहाजों पर चेतावनी मिसाइलें दागी हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हालिया सैन्य हमलों के कारण अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

Weather: दिल्ली मेबारिश से बदला मौसम, 15 राज्यों में भी आज से बरसात का अलर्ट; अगले तीन दिन गर्मी से राहत

बारिश में बदला मौसम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों को शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

UP: सीट नहीं जीत पर अड़ी सपा, कांग्रेस की बढ़ी महत्वाकांक्षा; क्या 2027 चुनाव में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच?

यूपी में दिखेगी दिलचस्प खींचतान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/PTI
उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 के लिए साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कड़ी सौदेबाजी के आसार हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद दोनों दल एक-दूसरे को तौलने में लगे हैं। एक ओर जहां लोकसभा नतीजों से जोश से भरी कांग्रेस की महत्वाकांक्षाएं हिलोरे मार रही हैं, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट वितरण को लेकर इस बार बेहद सख्त तेवर के संकेत दिए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

पेट्रोल पंपों पर मिलेगी सूची: गाड़ियों के हिसाब से चुन सकेंगे इथेनॉल मिक्स पेट्रोल, जानिए सरकार का नया प्लान

पेट्रोल पंप
आने वाले दिनों में जब आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर जाएंगे, तो आपको वहां पेट्रोल के कई विकल्प दिखाई देंगे। सरकार एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत वाहन मालिक अपनी कार या बाइक के इंजन की क्षमता और अनुकूलता के हिसाब से खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कितने फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लेना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ जियो-बीपी, नायरा एनर्जी और शेल जैसी निजी कंपनियों को भी ई20, ई22, ई25 और ई30 ईंधन बेचने के लिए बुनियादी ढांचा बनाने की सलाह दी है। ई20 पेट्रोल में 80 फीसदी शुद्ध पेट्रोल होता है और 20 फीसदी इथेनॉल मिलाया जाता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

सीमांचल: दो दशकों में हुए जमीन सौदों की तैयार हो रही कुंडली, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर कार्रवाई बनेगी नजीर

सीमांचल को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
निकट भविष्य में आंतरिक सुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ बिहार के सीमांचल में होने वाली कार्रवाई बड़ी नजीर साबित होगी। दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देश पर नेपाल और बांग्लादेश की सीमा के आसपास के सीमांचल के चार जिलों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया में बीते दो दशकों में जमीन की बड़ी खरीद-फरोख्त, इलाके से जुड़े लोगों की विदेश यात्रा और इस क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर तेजी से हुई बसावट पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

TMC: क्या ममता निकाल पाएंगी हल? हार के बाद इस्तीफों का दौर, आंतरिक कलह से बिखराव के मुहाने पर तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विधानसभा चुनाव में हार के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अब अपने सबसे गंभीर संगठनात्मक दबाव के दौर से गुजरती दिख रही है। पार्टी के भीतर लगातार सामने आ रहे इस्तीफों, वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ते टकराव और सार्वजनिक बयानबाज़ी ने हालात को इस स्तर तक पहुंचा दिया है कि संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

Health: संगीत सीखने से बढ़ती उम्र में भी जवां रहता है दिमाग, स्मृति से लेकर इन हिस्सों में होते हैं बदलाव

संगीत का असर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
उम्र बढ़ने के साथ मानव मस्तिष्क में धीरे-धीरे संरचनात्मक बदलाव आने लगते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार 40 वर्ष की आयु के बाद ये बदलाव अधिक स्पष्ट हो सकते हैं। इस प्रक्रिया को ब्रेन एट्रोफी या ब्रेन श्रिंकेज कहा जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक रूप से सक्रिय जीवनशैली और विशेष रूप से किसी संगीत वाद्य यंत्र को सीखना दिमागी गिरावट की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

'तुम्हें मुस्कुराना नहीं चाहिए’, जब कास्टिंग डायरेक्टर के कमेंट से घबरा गईं थी नेहा धूपिया; फिर हुआ कुछ ऐसा

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अक्सर अपने करियर की शुरुआत में झेले गए हार्श ब्यूटी स्टैंडर्ड और कमेंट्स के बारे में बात की है। अब अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बताया है कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर की उनकी स्माइल पर किए गए कमेंट ने उनके आत्मविश्वास को गहराई से प्रभावित किया और कई साल तक उनके व्यवहार को बदल दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Climate Change: अगले 5 साल में रिकॉर्ड 1.5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, दुनिया को करना पड़ेगा खतरनाक मौसम का सामना

दुनिया का तापमान बढ़ने के संकेत - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
संयुक्त राष्ट्र की नई जलवायु रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले पांच वर्षों के दौरान पृथ्वी का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान पृथ्वी के सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड भी कई बार टूट सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने यह भी अनुमान जताया है कि 2030 तक आर्कटिक क्षेत्र का तापमान करीब 1.66 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें