फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआरबी रिपोर्ट: यूपी, बिहार में अजा-जजा पर बढ़े जुल्म, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध दिल्ली में ज्यादा

Thu, 16 Sep 2021 09:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में अजा-जजा और आदिवासियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2020 में भी इनमें वृद्धि हुई और यूपी व बिहार में ये अपराध सर्वाधिक हुए।
विज्ञापन
एनसीआरबी डाटा - फोटो : NCRB Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में देश में अजा-जजा के खिलाफ अपराधों में 9.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। यूपी, बिहार, राजस्थान व मध्यप्रदेश में इन वर्गों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा बढ़े हैं। इधर, दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध देश में सर्वाधिक हुए हैं।

विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो देशभर में होने वाले अपराधों पर लगातार नजर रखता है और सालाना आंकड़े जारी करता है। ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 में अजा-जजा के प्रति जुल्म के 50,291 मामले दर्ज किए गए। 2019 की तुलना में इन अपराधों में 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
2019 में ऐसे 45,961 मामले दर्ज किए गए थे।

किस राज्य में कितने मामले

  • वर्ष 2020 में अनुसूचित जाति के खिलाफ हुए अपराधों में सर्वाधिक 12,714 मामले (25.2 प्रतिशत) उत्तर प्रदेश में हुए।
  • दूसरे नंबर पर बिहार रहा जहां 7,368 (14.6 प्रतिशत) केस दर्ज हुए।
  • तीसरे नंबर पर राजस्थान रहा, जहां 7,017 (13.9 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए।
  • मध्य प्रदेश में 6,899 (13.7 प्रतिशत) मामले सामने आए
  • महाराष्ट्र में 2,569 (5.1 प्रतिशत) केस दर्ज हुए।
  • दिल्ली में 2020 में केस घटकर 69 हो गए, जबकि 2019 में 76 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन

बुजुर्गों के प्रति अपराध दिल्ली में सर्वाधिक, पर 2019 के मुकाबले घटे
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वर्ष 2020 में बुजुर्गों के साथ अपराध के 906 केस दर्ज हुए। ये देश के 19 महानगरों में सर्वाधिक हैं। हालांकि पिछले साल यानी 2019 के मुकाबले इनमें कमी आई है। 2019 में दिल्ली में बुजुर्गों के प्रति 1076 अपराध दर्ज हुए थे, लेकिन 2020 में कमी आई और ये कुल 906 केस दर्ज किए गए। मुंबई में 2020 में वृद्धों के प्रति अपराध के 844 केस दर्ज हुए, अहमदाबाद में 709, चेन्नई मे 321, बंगलूरू में 210, हैदराबाद में 170, जयपुर में 157 केस दर्ज हुए।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें